Loading Itkhori…
Loading Itkhori…

मेन रोड, इटखोरी — पोस्ट ऑफिस के बगल में। अतिशयकारी श्री १००८ शांतिनाथ भगवान के समक्ष प्रतिदिन शांति धारा।
श्री १००८ शांतिनाथ भगवान दिगंबर जैन मंदिर मेन रोड, इटखोरी (पोस्ट ऑफिस के बगल में), जिला चतरा, झारखंड – ८२५४०८ में स्थित है। सोलहवें तीर्थंकर को समर्पित यह मंदिर इटखोरी का जीवंत जैन पूजा स्थल है। अतिशयकारी श्री १००८ शांतिनाथ भगवान के समक्ष प्रतिदिन शांति धारा होती है। जन्मदिवस, वैवाहिक वर्षगाँठ, स्वास्थ्य लाभ, अन्य मांगलिक अवसरों या प्रियजनों की पुण्य स्मृति में परिवार का नाम शांति धारा में उच्चारित करवाकर पुण्य अर्जित कर सकते हैं। कृपया नाम एक दिन पहले सायंकाल ७:०० बजे तक सूचित करें।

